हरियाणा

Kurukshetra: दो नाबालिग समेत पांच आरोपी प्रिंस हत्याकांड में गिरफ्तार

Admindelhi1
2 Oct 2025 3:25 PM IST
Kurukshetra: दो नाबालिग समेत पांच आरोपी प्रिंस हत्याकांड में गिरफ्तार
x

कुरुक्षेत्र: पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-एक ने प्रिंस हत्या मामले में दो नाबालिग सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपितों कुरुक्षेत्र के गांधी नगर निवासी मनीष कुमार व राजन कुमार, कुरुक्षेत्र की सरस्वती कालोनी निवासी अनवर और दो नाबालिगों को गिरफ्तार करके उनसे वारदात में प्रयोग दो मोटरसाइकिल, चाकू व लोहे की रॉड बरामद की गई।

अपराध अन्वेषण शाखा-एक प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 27 सितंबर की रात को सिरसला रोड पर स्काइट कालेज के पास प्रिंस की कुछ आरोपितों द्वारा चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने प्रिंस के भाई पारस के बयान पर मामला दर्ज करके जांच की। अपराध अन्वेषण शाखा-एक की टीम ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को आरोपितों मनीष कुमार, राजन कुमार, अनवर और दो नाबालिगों को काबू किया। पुलिस ने आरोपितों से वारदात में प्रयोग दो मोटरसाइकिल, चाकू व लोहे की रॉड बरामद की।

Next Story