हरियाणा

Kurukshetra : बदमाशों ने एक युवक पर की फायरिंग, ग्रामीणों ने 2 बदमाशों को धर दबोचा

Tara Tandi
30 Jun 2024 5:37 PM IST
Kurukshetra : बदमाशों ने एक युवक पर की फायरिंग, ग्रामीणों ने 2 बदमाशों को धर दबोचा
x
Kurukshetra कुरुक्षेत्र: जिले के शाहाबाद के गांव मदनपुर में कार में आए बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली युवक के सिर के पास से निकल गई और युवक बाल-बाल बच गया,गोली की आवाज सुनते ही गांव के लोग मौके एकत्रित हो गए। उन्होंने दो हमलावरों को काबू कर लिया, जबकि अन्य कार में बैठकर फरार हो गए। इनमें से एक बदमाश के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ।
लोगों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों ने दोनों बदमाशों को पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते मदनपुर गांव के रहने वाले अर्शदीप पर हमला किया गया। अर्शदीप का कहना है कि वह हमलावरों को नहीं जानता है। वह अपनी दुकान पर बैठा हुआ था तभी ऑल्टो में हथियारों से लैस 5-6 युवक उसकी दुकान के पास आए और उनमें से एक युवक ने उस पर गोली चला दी।
Next Story