हरियाणा

Kurukshetra: संस्कार के बाद हादसे ने छीनी जिंदगी, गांव में शोक

Admindelhi1
26 Feb 2026 2:00 PM IST
Kurukshetra: संस्कार के बाद हादसे ने छीनी जिंदगी, गांव में शोक
x

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के कस्बा इस्माईलाबाद के गांव सतौड़ा के पूर्व सरपंच के संस्कार में जर्मनी से आए भाई की नेशनल हाईवे 152 पर इस्माईलाबाद के समीप गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से हुई दुर्घटना में मौत हो गई। बड़े भाई की मौत के बाद छोटे भाई की भी सडक़ दुर्घटना में मौत होने की सूचना से पूरे गांव में मातम पसर गया है। वहीं परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है।

जानकारी के अनुसार पिहोवा के गांव सतौड़ा के पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह का दो दिन पहले निधन हो गया था। भाई को अंतिम विदाई देने के लिए गुरदीप सिंह जर्मनी से भारत आया था। गुरदीप अपने भाई के अंतिम दर्शन कर संस्कार में हिस्सा लेने के बाद अपने ससुराल पंजाब देवीगढ़ के समीप गाड़ी लेने के लिए गया था। वहां से स्कार्पियो गाड़ी लेकर वापिस अपने घर लौट रहा था। उसके साथ गाड़ी में गांव का ही जगविंदर सिंह बैठा था। जैसे ही वे इस्माईलाबाद बाईपास से गुजर रहे थे तो अचानक उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी बेकाबू होकर डिवाडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो 90 डिग्री तक घूम गई। इसमें कार चला रहे पूर्व सरपंच के भाई गुरदीप सिंह (60) ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि उनके साथ बैठे गांव के ही जगविंदर सिंह जख्मी हो गए।

2 दिन पहले हुई थी पूर्व सरपंच की मौत: 2 दिन पहले उनके भाई पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह की मौत हो गई थी, उन्हीं के अंतिम संस्कार में शामिल होने गुरदीप सिंह जर्मनी से लौटे थे। अभी उनकी भाभी सुरजीत कौर गांव सतौड़ा की मौजूदा सरपंच हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Next Story