हरियाणा
Kosli: रेलवे ट्रैक पर मिली बच्ची की लाश, पुलिस जांच में जुटी
Tara Tandi
27 March 2025 11:59 AM IST

x
Kosli कोसली: हरियाणा के कोसली से जहां रेवाड़ी-हिसार रेलवे ट्रैक पर एक 3 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला हत्या का है या हादसे का, यह अब तक साफ नहीं हो पाया है। जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। रेवाड़ी-हिसार रेल मार्ग पर कोसली स्टेशन के होम सिग्नल के पास रेलवे ट्रैक पर एक 3 साल की बच्ची का शव मिलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। यह दिल दहला देने वाली घटना देर रात करीब 12 बजे सामने आई, जब एक मालगाड़ी के चालक ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी।
जहां जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची के शव को शिनाख्त के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस आसपास के थानों से गुमशुदा बच्चों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह हादसा था या किसी ने बच्ची की हत्या कर शव ट्रैक पर फेंका। जीआरपी पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच सामने आएगा। बच्ची की पहचान के लिए पुलिस आम जनता से भी सहयोग की अपील कर रही है।
TagsKosli रेलवे ट्रैकमिली बच्ची लाशपुलिस जांच जुटीKosli railway trackdead body of a girl foundpolice investigation underwayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





