हरियाणा

होटल कर्मी का Kidnapping, फिरौती मांगने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

Ashish verma
30 May 2025 7:33 PM IST
होटल कर्मी का Kidnapping, फिरौती मांगने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार
x
होटल कर्मी का Kidnapping

Gurugram.गुरुग्राम। सेक्टर-18 थाना पुलिस ने सुखराली एन्क्लेव स्थित वेलकम होटल के कर्मचारी को चंद घंटों में ही अपहरणकर्ताओं से मुक्त करा लिया। साथ ही अंबाला से सात आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। इनकी पहचान जींद जिले के गांव नागवाना निवासी नरेंद्र कुमार व रवि कुमार, भगत कॉलोनी निवासी सचिन के रूप में हुई। कसौना गांव निवासी साहिल, भिवानी जिले के गांव सिपर निवासी जगराम, कैथल जिले के गांव बालू निवासी अंकित व हिसार जिले के गांव बालक निवासी दिनेश के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली।

अपहरणकर्ताओं ने दो लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। इसी माह 20 मई की रात को आरोपी नरेंद्र कुमार एक महिला के साथ होटल में ठहरने आया था। कुछ ही देर बाद दोनों के बीच झगड़े की आवाज सुनाई दी तो कमरा खाली करा दिया गया। इसके बाद 29 मई को सुबह साढ़े छह बजे नरेंद्र कार में सवार पांच-छह युवकों के साथ होटल पहुंचा।


Next Story