हरियाणा

Karnal: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर–ट्राली सवार युवक की मौत

Tara Tandi
17 Jun 2025 1:57 PM IST
Karnal: डंपर की टक्कर से ट्रैक्टर–ट्राली सवार युवक की मौत
x
Karnal करनाल : सड़क हादसे के दौरान डंपर और ट्रैक्टर–ट्रॉली के बीच भिड़ंत हो गई। मामला कुंजपुरा रोड पर मंगलवार सुबह का है। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं डंपर और ट्रैक्टर चालक तथा अन्य सवार व्यक्ति घायल हुए है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच कर पुलिस ने जांच–पड़ताल शुरू कर दी है।
घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आसपास एलजी सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है।
मृतक की पहचान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में गंगोहा गांव निवासी 45 वर्षीय मंजूरा के रूप में हुई है। मंगलवार सुबह मंजूर ट्रैक्टर – ट्राली में ईंटें भर कर अपने भतीजे मोहम्मद सोभान के साथ करनाल ईंटें बेचने आया था। मंजूरा के साथ एक अन्य व्यक्ति भी ट्रैक्टर पर सवार था, जो हादसे में घायल हुआ है।
हादसे में ट्रैक्टर–ट्राली को पीछे से डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्राली में रखी ईंटें सड़क पर बिखर गई और मंजूरा ईंटों के नीचे दब गया। हादसे में डंपर चालक भी बुरी तरह घायल हुआ है। ट्रैक्टर को मंजूरा का भतीजा चला रहा था। वह भी हादसे में घायल हुआ है।
पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आगामी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर की जाएगी। फिलहाल हादसा किसकी लापरवाही की वजह से हुआ है। उसका पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले से जुड़ी सभी तथ्यों की जांच आकर रही है।
Next Story