हरियाणा
Karnal: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, दोस्त की हालत नाजुक
Tara Tandi
8 July 2025 1:05 PM IST

x
Haryana हरियाणा: करनाल के मूनक में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक बाइक पर सवार था। युवक की बाइक आगे चले रहे ट्रैक्टर के पीछे लगे हैरो में फंस गई। जिससे हादसा हो गया और युवक की मौत हो गई। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा युवक दोस्त गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मृतक की पहचान स्टौंडी गांव निवासी 22 वर्षीय कुशल के रूप में हुई है। जो लिबर्टी में काम करता था। दोनों युवक बाइक पर सवार हो बालपबाना से स्टौंडी की तरफ जा रहे थे। इसी बीच दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए।
राहगीरों ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया। साथ ही परिजन और पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच–पड़ताल की। पुलिस युवक को शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया। घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
मूनक थाना पुलिस को शिकायत देते हुए मृतक के पिता ने बताया कि उसका बेटा अपने फुरलक गांव निवासी दोस्त के साथ बालपबाना दवाई देने गया था। वापसी में उसकी टक्कर ट्रैक्टर के पीछे लगे हैरो से हो गई। हादसे में युवक की दोनों टांगे कट गई, साथ ही युवक की छाती में भी गहरी चोट आई थी।
जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। जहां से गंभीर हालत के चलते उसे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी अतिरिक्त सहायक निरीक्षक संदीप ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
TagsKarnal सड़क दुर्घटनायुवक मौतदोस्त हालत नाजुकKarnal road accidentyoung man diedfriend's condition criticalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





