हरियाणा

करनाल: अमन हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

Suhani Malik
19 Aug 2022 11:08 AM IST
करनाल: अमन हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार
x

ब्रेकिंग न्यूज़: असंध। गांव जलमाना में 14 अगस्त की रात मामूली कहासुनी के बाद पांच युवकों द्वारा एक युवक की हत्या करने के मामले में असंध पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में कुल चार आरोपियों को काबू किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस ने दो आरोपियों का दो दिन का रिमांड लेने के बाद जेल भेज दिया। वहीं, पकड़े गए दो आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया है।

थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया पुलिस ने जलमाना में हुई अमन की हत्या के मामले में पकड़े दो आरोपियों सागर उर्फ रॉकी और कप्तान वासी गांव ठरी को दो दिन की रिमाड के बाद दोबारा कोर्ट में पेेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने अब दो और आरोपियों अक्षय वासी जलमाना और दीपक वासी ठरी को गांव ठरी से गिरफ्तार किया है। रिमांड के दौरान दीपक से हत्या में प्रयुक्त चाकू और बाइक बरामद की जाएगी।

Next Story