हरियाणा
Karnal: शराबी पिता की लापरवाही से बेटे की मौत, नहर में डूबा
Tara Tandi
15 Aug 2025 4:11 PM IST

x
Karnal करनाल : घोघड़ीपुर के पास पश्चिमी यमुना नहर में वीरवार को नशे में धुत्त व्यक्ति ने नहर में छलांग लगा दी। जिसे बचाने कूदा बेटा पानी के बहाव के साथ बह गया। जिसे अब गोताखोरों की टीम तलाशने में जुटी है। सदर थाना पुलिस टीम भी जांच में जुटी है।
वीरवार के दिन व्यक्ति नशे की हालत में घर से निकल गया। जिसे बाद में ढूंढने के लिए उसका बेटा अपने ताऊ के बेटे और अन्य लोगों के साथ निकला। कुछ दूर तक ढूंढने के बाद सूचना मिली कि उसका पिता नहर के पास बैठा है। जिसके बाद बेटा पिता के लिए खाना लेकर गया।
पिता ने नहर के पास बैठकर खाना भी खाया। फिर बहाना बना कर नहर के पास गया और कूद गया। यह देख बेटा भी पिता के पीछे नहर में कूद गया। युवक के साथ आये लोगों ने पिता को नहर से निकाल लिया। लेकिन बेटे को नहीं बचा पाए। वह पानी के साथ बह गया।
जिसके बाद सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस को बयान देते हुए बताया गया कि शिव कॉलोनी निवासी सुरेंद्र शराब के नशे में घर से निकल गए। जिसको ढूंढते हुए उसका 18 वर्षीय बेटा हरजीत नहर के पास पहुंच गया। जिसके बाद सुरेंद्र नहर में कूद गया। जिसे बचाने के लिए उसका बेटा हरजीत भी नहर में कूद गया।
सुरेंद्र को तो बचा लिया गया। लेकिन हरजीत बह गया। सदर थाना पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाना शुरू कर दिया है। युवक की तलाश की जा रही है। मामले की जांच की जा रही है।
TagsKarnal शराबी पितालापरवाही बेटे मौतनहर डूबाKarnal Drunk fathercareless son deathdrowned in canalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





