हरियाणा
Karnal: अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, चार घायल
Tara Tandi
5 Aug 2025 5:06 PM IST

x
Karnal करनाल : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप घायल हुए है। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग–44 पर हुआ था। चारों युवक आपस में दोस्त थे और होटल में काम करते थे।
मृतकों की पहचान हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब निवासी 22 वर्षीय नरेंद्र और 22 वर्षीय विवेक के रूप में हुई है। सिरमौर जिला निवासी 25 वर्षीय रोहित और रोहतक निवासी 24 वर्षीय रवींद्र गंभीर रूप से घायल है।
हादसा अज्ञात वाहन चालक के टक्कर मारने से हुआ था। देर रात हादसे के बाद सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच–पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी खंगालने की कोशिश में जुटी है।
पुलिस को शिकायत देते हुए मृतकों के साथी सिरमौर निवासी सुधांशु ने बताया कि वह और उसके अन्य चार साथ करीब दो महीने पहले ही हवेली होटल में काम पर लगे थे। देर रात 12 बजे काम खत्म कर सभी झंझाड़ी गांव में किराए पर लिए हुए कमरे पर लौटे।
कमरे पर मच्छर अधिक थे, जिसके कारण मच्छर मारने की अगरबत्ती और चाय पीने के लिए पांचों वापस लौट गए। जहां सड़क पार करते हुए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसके बाद सभी घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
चारों युवकों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां विवेक ने दम तोड़ दिया। नरेंद्र की गंभीर हालत के चलते उसे चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर किया था। लेकिन अस्पताल पहुंचते ही नरेंद्र को भी मृत घोषिय कर दिया गया। अन्य युवक रोहित और रवींद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका उपचार क्या जा रहा है।
सदर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों ने भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
TagsKarnal अज्ञात वाहनटक्कर सड़क हादसादो युवकों मौतचार घायलKarnal unknown vehicle collision road accidenttwo youths diedfour injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





