हरियाणा

Karnal: मोहन लाल बड़ौली का कांग्रेस पर हमला

Admindelhi1
31 July 2025 12:15 PM IST
Karnal: मोहन लाल बड़ौली का कांग्रेस पर हमला
x
"कांग्रेस की भाषा पाकिस्तान से मेल खाती है"

करनाल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली अपने करनाल दौरे पर के दौरान कांग्रेस पर जमकर बरसे। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि “कांग्रेस के नेता जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, वह आतंकियों और पाकिस्तान की भाषा से मेल खाती है। विपक्ष खासकर राहुल गांधी उसी तरह की बातें करते हैं जैसी पाकिस्तान की सरकार करती है। इससे साफ है कि उनकी सोच देशविरोधी ताकतों के करीब है।”

हाल ही में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी पर की गई तीखी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ौली ने कहा, “दुष्यंत चौटाला की जुबान पर किसी को भरोसा नहीं है। हरियाणा की जनता जानती है कि वे समय-समय पर किस तरह की ज़हरीली भाषा का प्रयोग करते हैं। जिसकी जैसी जुबान होती है, वह वैसी ही बातें करता है।”

कांग्रेस के संगठन को लेकर बड़ौली ने कहा कि “कांग्रेस आज तक अपना संगठन नहीं बना पाई और अब उन्हें संगठन बनाना भी नहीं चाहिए। देश की जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। कांग्रेस अब कुछ लोगों की पार्टी बनकर रह गई है, जो केवल एक परिवार की पूजा करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि “अब कुछ कांग्रेस नेताओं का ज़मीर जाग रहा है और वे पार्टी छोड़ने लगे हैं। यह कांग्रेस की गिरती स्थिति का स्पष्ट संकेत है।”

गोपाल कांडा के एक हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बड़ौली ने कहा, “उनके बयानों में कोई सच्चाई नहीं है। वे कुछ भी बोल सकते हैं, लेकिन जनता सच्चाई जानती है।”

Next Story