हरियाणा
Karnal: कैफे में नाबालिग से दुराचार का आरोप, शिकायत करने पर दी गई धमकी
Tara Tandi
2 July 2025 5:51 PM IST

x
Karnal करनाल: हरियाणा के करनाल में नाबालिग के साथ युवक ने उसे डरा–धमका कर गलत काम किया। जिसके बाद किशोरी ने डरते–सहमति अपनी मां को पूरी बात बताते हुए आरोपी के बारे में बताया। नाबालिग बेटी की बात सुनते ही मां बेटी को साथ लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच–पड़ताल शुरू कर दी।
सेक्टर–32 थाना पुलिस को शिकायत देते हुए नाबालिग की मां ने बताया कि 27 जून को वह काम से घर वापस लौटी थी। महिला सरकारी कार्यालय में कार्यरत है। आकर देखा कि उसकी बेटी का व्यवहार असामान्य था। जिसके बाद महिला ने बेटी से बात की। बात करने पर बेटी ने महिला की आरोपी के बारे मे बताया।
नाबालिग ने बताया कि लवदीप नमक काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। लवदीप नमक युवक महिला की 14 वर्षीय बेटी को बहला–फुसला कर कैफे में ले गया। नाबालिग ने जाने से मना किया तो उसने जबरदस्ती की। जिसके बाद किशोरी युवक के साथ कैफे में चली गई।
कैफे पहुंच कर युवक ने किशोरी का शोषण किया। बाद में युवक ने किसी को बताने पर नाबालिग को बदनाम।करने और उसे उसके परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी। जिससे नाबालिग डर गई। बाद में महिला के बार–बार पूछने पर किशोरी ने अब बताया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिए है। पुलिस ने आरोपी लवदीप के खिलाफ पॉस्को सहित विभिन्न धाराओं में।कैसे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत से बाहर है।
TagsKarnal कैफे नाबालिगदुराचार आरोपशिकायत करनेदी गई धमकीKarnal cafe minormolestation allegationsthreat given for complainingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





