हरियाणा
Karnal: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का अचानक खींचा गया हैंड ब्रेक, गाड़ी पलटी
Tara Tandi
4 July 2025 4:04 PM IST

x
Karnal करनाल : नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें उपचाराधीन रखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। राहगीरों ने घायलों पर नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलने का आरोप लगाया है।
हादसा नमस्ते चौक और मेरठ चौक के बीच हुआ था। सड़क पर मौजूद राहगीरों ने मौके कर पहुंच कर घायलों की मदद की। साथ ही डायल–112 और पुलिस को सूचित भी किया। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया। इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए गए।
घटनास्थल पर हादसे के दौरान मौजूद युवक अमन और उसके दोस्त साहिल ने बताया कि हादसा का शिकार हुई फॉरच्यूनर में दो युवक सवार थे। जो सेक्टर – 3 से घरौंदा की तरफ जा रहे थे। दोनों ही युवक नशे में बुरी तरफ धुत्त थे। नशे में धुत्त युवकों ने तेज रफ्तार के साथ ही हैंड ब्रेक लगा दिया। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया।
ब्रेक लगाने से गाड़ी 4 से 5 बार पलटते हुए हाइवे के दूसरी ओर जा गिरी। गाड़ी में मौजूद युवक बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पलटी हुई गाड़ी को जैसे–तैसे सीधा किया।एम्बुलेंस की सहायता के घायलों को अस्पताल भिजवाया।
जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि हाइवे पर हादसे के कारण जाम।की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। जिसे बाद में करने बुलवा कर फॉरच्यूनर की हटा कर बहाल।किया गया। मामले को लेकर जांच की जा रही है। युवक के नशे में होने की पुष्टि होने पर युवकों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
TagsKarnal तेज रफ्तार फॉर्च्यूनरअचानक खींचा गया हैंड ब्रेकगाड़ी पलटीKarnal High speed Fortunerhand brake suddenly pulledcar overturnedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





