हरियाणा

Karnal: देर रात एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सहम गया परिवार

Tara Tandi
23 Aug 2024 9:10 AM GMT
Karnal: देर रात एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सहम गया परिवार
x
Karnal कर्नल: हरियाणा के करनाल में देर रात एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग का मामला सामने आया है। परिवार के सदस्य खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक गोलियों की आवाज से पूरा परिवार सहम गया। अचानक गोलियां चलने से कोई भी कुछ समझ नही पा रहा था। खिड़कियों के शीशे आदि भी टूट गए।
विकास कालोनी निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि रात करीब 11:45 बजे गोलियां चलानी शुरू हुई थी। सुरेश ने बताया की उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, नाही किसी से उसका कोई झगड़ा हुआ है। सुरेश ने बताया कि यह बात उसकी समझ में नही आ रही कि उसके घर को किसने और क्यों निशाना बनाया है।
सेक्टर 32,33 थाना पुलिस ने सुरेश की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुरेश ने बताया की फायरिंग के बाद जब वह बाहर गया तो उसने देखा कि 2 नकाबपोश बाइक पर सवार हो घटनास्थल से भाग रहे है।
सुरेश का परिवार और मोहल्ला इस घटना से सदमे में है। लोगों ने सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। इस फायरिंग की घटना से पीड़ित परिवार और इलाके के लोग सदमे में है, साथ ही सुरक्षा को लेकर चिंतित है।पुलिस टीम इलाके के सीसीटीवी चेक कर रही है, ताकि कोई साक्ष्य मिल सके। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Next Story