हरियाणा

Karnal : जुल्मी पति ने अपनी ही पत्नी को जान से मारने की कोशिश की, पति फरार

Tara Tandi
14 July 2024 11:37 AM IST
Karnal : जुल्मी पति ने अपनी ही पत्नी को जान से मारने की कोशिश की, पति फरार
x
Karnal हरियाणा :करनाल में पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमे महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला के कंधे, गर्दन और ठोड़ी पर चोट के निशान है।सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल महिला अस्पताल में उपचाराधीन है।
घटना करनाल के हांसी रोड स्थित गली नंबर 6 की है। जब महिला किचन में चाय बना रही थी, पीछे मुड़ कर देखा तो पति हाथ में तेजधार हथियार लिए खड़ा था।महिला के पूछने पर पहले तो आरोपी ने हथियार छुपा लिया, लेकिन फिर अचानक उस पर हमला बोल दिया। महिला ने पड़ोसियों को आवाज लगाई और शोर मचाया तो पड़ोसियों ने आकर उसे बचा लिया। लेकिन पति उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
महिला ने अपना नाम भगवान देवी, और उम्र 31 वर्ष बताई है। जिसके बाद भगवान देवी को घायल अवस्था में लेजा कर कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया। सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी सदर बाजार अस्पताल पहुंची, बयान लेने से संबंधित डॉक्टर्स से बात की। लेकिन डॉक्टर ने महिला को बयान के लिए अनफिट बताया।
जिसके बाद बयान प्रक्रिया को अगले दिन अंजाम दिया गया। बयान में महिला ने बताया की। मेरे साथ दीपक की यह दूसरी शादी है। पहली शादी से दीपक का एक लड़का भी है। दीपक और भगवान देवी के मध्य आयदिन घरेलू मामलों को लेकर झगड़े होते ही रहते थे।
घटना वाले दिन भी वह अपने कामों में संलग्न थी। तभी किसी बात पर दोनो में बहस होने लगी।।इसी बीच दीपक ने तेज धार हथियार से उस पर हमला कर दिया। भगवान देवी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने आकर उसे बचाया। तभी दीपक उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
ASI कृष्ण चांद और मुख्य सिपाही प्रमोद कुमार ने महिला का बयान दर्ज किया।पुलिस ने भगवान देवी की शिकायत के आधार पर महिला का पति आरोपी दीपक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच करवाही शुरू कर दी गई है।
Next Story