
x
करनाल: निगदू थाना क्षेत्र के एक गांव में तांत्रिक पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता महिला ने सीतामाई पुलिस चौकी में बताया कि गांव में कुछ महीनों से रोहताश नामक व्यक्ति तांत्रिक क्रियाओं का काम करता था और उसका गांव में आना-जाना था। |
गत 25 जनवरी की रात करीब 10 बजे वह उसके घर आया। उस समय वह घर पर अकेली थी और बच्चे सो रहे थे। रोहताश ने चाय बनाने को कहा। चाय देने के बाद उसने अलग कप मंगवाने के बहाने महिला को रसोई में भेजा और अपनी चाय का आधा हिस्सा उसे पिलाया।
महिला का आरोप है कि चाय पीते ही उसे चक्कर आने लगे और सब कुछ घूमता हुआ नजर आने लगा। शरीर सुन्न-सा हो गया और वह बेहोशी जैसी हालत में चली गई। इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने आरोपी रोहताश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tagsकरनालनशेमाध्यमअपराधसवालउठेसुरक्षाKarnaldrugsmediumcrimequestionsraisedsecurityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





