हरियाणा
Karnal: कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 1 की मौत व एक घायल
Tara Tandi
7 Sept 2024 6:33 PM IST

x
Karnal करनाल: करनाल जिले के काछवा गांव निवासी 19 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बता दें कि, कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें एक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अपने दोस्त के साथ जन्मदिन की पार्टी में गया था।
घटना की सूचना मिलने पर बुटाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी मनाने गया था। फिलहाल दुर्घटना कैसे हुई, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान काछवा निवासी 19 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। विशाल तरावड़ी के पास एक सेलर में काम करता था। शुक्रवार रात वह अपने दोस्त अनुराग के साथ बाइक पर सवार होकर दोस्त की जन्मदिन की पार्टी में गया था। बाइक चला रहे विशाल की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
TagsKarnal कार बाइकमारी जोरदार टक्कर1 की मौतएक घायलKarnal car bike collided violently1 dead1 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





