हरियाणा

Karnal: सीमेंट की गुणवत्ता पर टोकने से भाजपा नेता और प्रधान पर हमला

Admindelhi1
20 Feb 2026 8:14 PM IST
Karnal: सीमेंट की गुणवत्ता पर टोकने से भाजपा नेता और प्रधान पर हमला
x

करनाल: करनाल की इंदिरा कॉलोनी में एक छोटी सी बात को लेकर बड़ा विवाद हो गया । मंदिर के प्रधान और भाजपा नेता के ऊपर कुछ हथियारबंद लोगों ने हमला कर दिया मंदिर के अंदर घुसकर नेता जी को खूब मारा गया और जो बीच में बचाव करने आया उसको भी पकड़ लिया।

मामला करनाल कें इंद्रा कॉलोनी का बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति का आरोप है कि मामला कुछ भी नहीं था मैं बस यही बात कही थी कि मंदिर में कुछ काम हो रहा है आप अभी थोड़ा सा ऊपर मत चलिए नहीं तो सीमेंट उतर जाएगा।

इस बात को लेकर यह मामला आगे बढ़ गया इसके बाद कुछ युवक थोड़ी देर बाद आते हैं और हमला करने लग जाते हैं। मंदिर के अंदर घुसकर फिर बाहर ले जाकर मारपीट करते हैं। वही इस मामले में मौजूद लोगों का कहना है कि पुलिस को सूचना दी गई है जब आरोपियों की तरफ से धमकाने के लिए कुछ लोग पहले आए थे तभी पुलिस को बता दिया गया थाय़ उसके थोड़ी देर बाद ही आरोपी कुछ ज्यादा लोगों को साथ आते हैं और हमला कर देते हैं बताया जा रहा है किय़ इनका पुराना विवाद भी है 1 साल पहले के करीब पहले भी कुछ विवाद चला था और घायल व्यक्ति का आरोप है मंदिर की कोई जमीन है जहाँ पर कब्जा करना चाहते हैं जिस वजह से यह बात पहले भी हुई थी।

Next Story