हरियाणा

Karnal: भूत भगाने का झांसा देकर बाबा ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Admindelhi1
20 Nov 2025 7:45 AM IST
Karnal: भूत भगाने का झांसा देकर बाबा ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज
x

करनाल: करनाल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया जिसे पढ़कर आप दंग रह जाएंगे। यहां तांत्रिक ने विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि तांत्रिक ने भूत-प्रेत भगाने के नाम पर उसे पताशे में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर दिया। यह खाने के बाद महिला बेहोश हो गई जिसके बाद महिला के हाथ-पैर बांध उसके साथ रेप किया। महिला ने तुरंत इसकी शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला करनाल की एक कॉलोनी में रहती है। उसने तंत्र-मंत्र का काम करने वाले अमित कुमार पर रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि उसके पति की मौत हो चुकी है, जिसके कारण वह परेशान थी। तांत्रिक ने उससे कहा कि वह उसके ऊपर चल रही प्रेत बाधा को दूर करेगा।

आरोप है कि तांत्रिक ने महिला से जबरन अप्राकृतिक कृत्य भी किया। तांत्रिक ने सभी को कमरे से बाहर निकाल दिया। जैसे ही वह कमरे में अकेली रह गई, अमित ने उसे पताशे में नशीला पदार्थ दे दिया, जिससे उसके हाथ-पैर सुन्न हो गए। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ पहले रेप किया। आरोपी ने कहा कि किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। महिला का आरोप है कि जब उसे होश आया तो तांत्रिक ने चाकू की नोक पर धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो जिंदगी बर्बाद कर दूंगा।

Next Story