हरियाणा
Karnal: सालवन गांव में कहासुनी से विवाद बढ़ा, युवक पर हमला
Tara Tandi
28 Sept 2025 4:31 PM IST

x
Karnal करनाल । सालवन गांव में पुरानी रंजिश के चलते शुक्रवार देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल हुए गौरव के सिर पर गहरी चोटें आई हैं और डॉक्टरों को नौ टांके लगाने पड़े हैं। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि गांव के गोलू, मुरकी, कालू और अजय समेत अन्य युवकों ने मिलकर गौरव को घेर लिया और डंडों व गंडासों से मारपीट की। बताया गया कि कुछ समय पहले आरोपियों और गौरव के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से विवाद बढ़ा हुआ था।
हमले के बाद घायल गौरव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उधर, सालवन चौकी प्रभारी हकबीर सिंह ने बताया कि चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
TagsKarnal सालवन गांवकहासुनी विवाद बढ़ायुवक हमलाKarnal Salwan villagealtercation escalated into a disputeyouth attacked.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





