हरियाणा

Haryana: कालांवाली के पूर्व विधायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल

Subhi
8 Sep 2024 2:53 AM GMT
Haryana: कालांवाली के पूर्व विधायक भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल
x

Haryana: सिरसा जिले में कांग्रेस को मजबूती मिली है। कालांवाली के पूर्व विधायक बलकौर सिंह शनिवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके साथ आए ब्लॉक चेयरमैन, जिला परिषद सदस्य और 40 सरपंचों व पूर्व सरपंचों ने कांग्रेस में आस्था जताई। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में सभी कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान कालांवाली से कांग्रेस विधायक व प्रत्याशी शीशपाल सिंह भी मौजूद रहे।

हुड्डा ने कहा कि बलकौर सिंह ने सही समय पर सही फैसला लिया है। उनके इस फैसले से भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी और कांग्रेस का बहुमत बढ़ेगा। कांग्रेस में उन्हें और उनके साथियों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। भान ने भी उनका पार्टी में स्वागत किया और कहा कि भाजपा ने हरियाणा का माहौल खराब कर नफरत की दीवारें खड़ी कर दी हैं।

Next Story