हरियाणा
कैथल की महिला सर्जन मेजर पायल छाबड़ा बनीं देश की पहली पैरा कमांडो
Shantanu Roy
18 Sep 2023 11:54 AM GMT
![कैथल की महिला सर्जन मेजर पायल छाबड़ा बनीं देश की पहली पैरा कमांडो कैथल की महिला सर्जन मेजर पायल छाबड़ा बनीं देश की पहली पैरा कमांडो](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/09/18/3433088-untitled-83-copy.webp)
x
कैथल। हरियाणा की बेटी पायल छाबड़ा ने देश-दुनिया के मंच पर एक नया इतिहास रच दिया है। कैथल जिले के कलायत की रहने वाली पायल छाबड़ा ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं में डॉक्टर रहते हुए प्रशिक्षित पैरा परीक्षा पास की है। अब उन्हें पैरा कमांडो बनने का गौरव हासिल हुआ है। पायल छाबड़ा युवाओं के लिए मिसाल बनी है। जानकारी के मुताबिक कलायत की बेटी पायल छाबड़ा ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं में डॉक्टर रहते हुए प्रशिक्षित पैरा परीक्षा पास कर कमांडो बनने का गौरव हासिल किया है।
खास बात यह है कि पहले कोई भी महिला सर्जन यह उपलब्धि हासिल नहीं सकी है। विदित है कि मेजर पायल छाबड़ा देश के दुर्गम इलाके केंद्रीय शासित प्रदेश लेह लद्दाख के आर्मी अस्पताल में विशेषज्ञ सर्जन के तौर पर सेवाएं दे रही हैं। पायल की इस उपलब्धि पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने ट्वीट के जरिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि कैथल जिले के कलायत कस्बे की बेटी पायल छाबड़ा ने रचा इतिहास. बनी देश की पहली लड़की जिसने आर्मी में सर्जन होते हुए पेरा प्रोबेशन क्लियर किया है. बेटी पर सभी को गर्व है. भारत माता की जय।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
![Shantanu Roy Shantanu Roy](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shantanu Roy
Next Story