हरियाणा

Kaithal: बारात से वापसी के दौरान सड़क हादसा, युवक की मौत, साथी घायल

Tara Tandi
3 May 2025 12:03 PM IST
Kaithal: बारात से वापसी के दौरान सड़क हादसा, युवक की मौत, साथी घायल
x
Kaithal कैथल: जिले में कार के पेड़ से टकरा जाने के कारण बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक की मौत हो गई,वहीं अन्य 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी बारात से वापस लौट कर अपने–अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी बीच सड़क में गहरे गड्ढे होने के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकरा गई।
हादसा बारोट रोड पर गांव क्योंडक के पास हुआ था। जिसमें रायसन गईं निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सभी युवक ऑल्टो कार में सवार हो क्योंडक गांव से बारात कर वापस घर जा रहे थे। इसी बीच चारों युवक हादसे का शिकार हो गए।
सड़क दुर्घटना में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार को देख राहगीरों ने समीप जाकर देखा कि युवक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हुए है। जिसकी सूचना डायल 112 पर संपर्क कर पुलिस को दी गई। घायलों को नजदीकी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जहां प्राथमिक जांच कर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। बुरी तरह घायल होने के कारण पुलिस ने फिलहाल घायलों के बयान दर्ज नहीं किए है।
जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें राहगीरों के ग्रामीणों द्वारा हादसे की सूचना मिली थी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच–पड़ताल की गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस टीम युवक की पहचान करने में जुटी है।
Next Story