हरियाणा

Kaithal: साइबर ठगी केस में पुलिस ने एक और आरोपी पकड़ा

Admindelhi1
19 May 2026 10:58 AM IST
Kaithal: साइबर ठगी केस में पुलिस ने एक और आरोपी पकड़ा
x

कैथल: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 89 लाख 13 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पिंजौर का रहने वाला विनय गुप्ता है, जिसे पुलिस ने साेमवार काे काबू किया। मामले की शुरुआत मॉडल टाउन निवासी आढ़ती सुधीर शर्मा की शिकायत से हुई थी। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2024 में उनकी मुलाकात अजय शर्मा नाम के व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को बीएफएक्स ट्रेडिंग स्कीम का टीम लीडर बताते हुए निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा दिया। उसे भरोसे में लेने के लिए कंपनी की प्रेजेंटेशन, मोबाइल ऐप और सेमिनारों का सहारा लिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, उसे और उसके परिचितों को कालका, यमुनानगर और पिंजौर सहित कई जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में ले जाया गया, जहां विदेशी टूर और भारी कमीशन का लालच देकर अधिक से अधिक निवेश के लिए प्रेरित किया गया। इस तरह योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग समय पर उससे कुल 89 लाख 13 हजार रुपये ठग लिए गए।

शुरुआत में भरोसा बनाए रखने के लिए आरोपियों ने उसे करीब ढाई लाख रुपये मुनाफे के तौर पर भी दिए, लेकिन बाद में पैसे वापस मांगने पर टालमटोल शुरू कर दी गई। दिसंबर 2025 में कालका के एक होटल में हुई बैठक में आरोपियों ने साफ कर दिया कि रकम केवल दो प्रतिशत मासिक किस्तों में ही लौटाई जाएगी। विरोध करने पर उन्होंने जिम्मेदारी लेने से भी इनकार कर दिया।

पुलिस ने इस मामले में पहले ही तीन आरोपियों अमित खेड़ा, हरनेक सिंह और रमेश दत्ता को गिरफ्तार कर लिया था। अब विनय गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को गिरोह के नेटवर्क और ठगी के तरीके के बारे में और अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Next Story