हरियाणा

Kaithal: पुलिस ने 15 किलो डोडा पोस्त सहित आरोपी को पकड़ा

Admindelhi1
19 May 2026 11:12 AM IST
Kaithal: पुलिस ने 15 किलो डोडा पोस्त सहित आरोपी को पकड़ा
x

कैथल: जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। चौंकी रामथली पुलिस ने गुहला क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक तस्कर को 15 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया है। आरोपी के कब्जे से नशीला पदार्थ ले जा रही होंडा सिटी कार भी जब्त कर ली गई।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम रविवार काे शाम के समय थेह खरक-उरलाना चौक पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि पंजाब के सुभाष नगर सुतराना का रहने वाला गुरप्रीत सिंह नशीला पदार्थ सप्लाई करने के लिए इस रास्ते से गुजरने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत थेह खरक-रामथली रोड पर नाकाबंदी कर दी।

कुछ देर बाद एक संदिग्ध होंडा सिटी कार को रुकवाया गया। जांच के दौरान चालक की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कार की तलाशी ली गई तो उसमें रखे प्लास्टिक के कट्टे से 15 किलो 100 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना गुहला में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Next Story