हरियाणा

Kaithal: विधायक जांबा ने स्थानीय सुविधाओं का मूल्यांकन किया

Admindelhi1
17 Feb 2026 9:14 PM IST
Kaithal: विधायक जांबा ने स्थानीय सुविधाओं का मूल्यांकन किया
x
"जनता को बेहतर सेवाएं देने के लिए लिया जायजा"

कैथल: पूंडरी के विधायक सतपाल जांबा ने मंगलवार को गांव कौल के सरकारी स्कूल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, स्टाफ की उपस्थिति तथा आमजन को मिल रही सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।सरकारी स्कूल पहुंचकर विधायक ने विभिन्न कक्षाओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, पाठ्यपुस्तकों, मिड-डे मील तथा अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने अध्यापकों के साथ बैठक कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, परीक्षा परिणामों में वृद्धि तथा डिजिटल शिक्षा के प्रभावी उपयोग पर चर्चा की।विधायक ने कहा कि मजबूत शिक्षा व्यवस्था ही उज्ज्वल भविष्य की नींव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिक्षण स्तर को और बेहतर बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।इसके पश्चात विधायक ने सीएचसी कौल का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मचारियों से संवाद कर मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सा उपकरणों की स्थिति, प्रसूति सेवाएं, टीकाकरण व्यवस्था तथा आपातकालीन सुविधाओं की समीक्षा की गई।उन्होंने विशेष रूप से अस्पताल परिसर की साफ-सफाई पर जोर देते हुए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए और कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मरीजों को समय पर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।

Next Story