हरियाणा

Kaithal: नाबालिग छात्रा अपहृत, पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने गांव से बचाया

Harrison
20 Aug 2025 11:27 PM IST
Kaithal: नाबालिग छात्रा अपहृत, पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने गांव से बचाया
x
Kaithal कैथल :गुहला-चीका में एक नाबालिग छात्रा के अपहरण की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। छात्रा के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी को एक काली गाड़ी में अगवा कर लिया गया है। एसपी आस्था मोदी ने दस टीमें गठित कीं और पंजाब पुलिस से भी संपर्क किया।
क्षेत्र के एक गांव के स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौट रही नाबालिग छात्रा का बुधवार दोपहर के समय अपहरण करने का मामला सामने आने के बाद चीका थाना पुलिस हरकत में आ गई। नाबालिग छात्रा के पिता ने इस बारे में चीका पुलिस थाना में बेटी के अपहरण की शिकायत दी।
इसमें बताया कि छोटी बेटी ने हमें घर आकर जानकारी दी कि बड़ी बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया है। एक काले रंग की गाड़ी में अगवा कर युवक उसे ले गए हैं। यह जानकारी मिलने पर परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई और पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर नाबालिग छात्रा की बरामदगी के लिए जांच शुरू कर दी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी आस्था मोदी भी मौके पर पहुंची।
Next Story