हरियाणा

Kaithal: सुरेंद्र मदान के निधन पर नेताओं ने जताया दुख

Admindelhi1
11 Feb 2026 2:52 PM IST
Kaithal: सुरेंद्र मदान के निधन पर नेताओं ने जताया दुख
x

कैथल: कैथल से दो बार विधायक रह चुके और हरियाणा सरकार में लाेक संपर्क मंत्री रहे सुरेंद्र मदान का निधन हो गया है। वह नोएडा में एक पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, जहां बीती रात उनकी तबियत बिगड़ गई । परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनके निधन पर शहर की राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं ने शोक प्रकट किया है। सुरेंद्र मदान पहली बार वर्ष 1987 में लोकदल के टिकट पर कैथल विधानसभा से चुनाव लड़े थे और जीत हासिल की थी। तब देवी लाल के नेतृत्व में हरियाणा में लाेकदल की सरकार बनी थी। अपने मिलनसार स्वभाव और जनसंपर्क के कारण मदान ने हलके की जनता का भरोसा जीता।

इस दौरान उन्हें हरियाणा सरकार में लोक संपर्क विभाग एवं उड्डयन मंत्री बनाया गया था। दूसरी बार वर्ष 1991 में भजनलाल के साथ उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर कैथल विधानसभा से चुनाव लड़ा और एक बार फिर जीत दर्ज की। इसके बाद उन्हाेंने फिर से इनेलाे ज्वाइन कर ली थी और वर्ष 2024 के विधान सभा चुनाव में दाेबारा से मदान राज्यसभा सदस्य कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थाम लिया था। कैथल हलके में सुरेंद्र मदान पंजाबी समाज का प्रमुख राजनीतिक चेहरा माने जाते थे।

Next Story