हरियाणा

Kaithal: डबल मर्डर में न्याय, 6 दोषियों को आजीवन कारावास

Admindelhi1
22 Nov 2025 3:12 PM IST
Kaithal: डबल मर्डर में न्याय, 6 दोषियों को आजीवन कारावास
x

कैथल: कैथल की एक अदालत ने डबल मर्डर केस में 6 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने 5 दोषियों पर 1-1 लाख 10-10 हजार और एक पर 1.20 लाख रुपए जुर्माना लगाया है। जुर्माना न देने पर 1 साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

गांव सिरसल निवासी कमलेश ने थाना पूंडरी में 6 नवंबर 2017 को डबल मर्डर का केस दर्ज करवाया था। शिकायतकर्ता के अनुसार करीब 8 साल पहले सिरसल के विक्रम ने उसकी लड़की को भला बुरा कह दिया था। इसको लेकर विक्रम के परिवार के साथ मन-मुटाव हो गया था। पंचायत ने दोनों पक्षों का फैसला करा दिया था, लेकिन विक्रम रंजिश रखे हुए था। 6 नवंबर 2017 को शाम के समय उसका पति दलीप सिंह व बेटा अंकित खेत से बाइक पर घर आ रहे थे। कमलेश उनके पीछे पैदल चल रही थी। जब उसका पति और लड़का स्कूल के पास पहुंचे तो विक्रम, नरेश, नीरज, उदय, जसविंद्र, अंकुश, रतना, सुरेंद्र वासी सिरसल बैठे हुए थे। तभी रतना व सुरेंद्र ने उन्हें रोक कर हमला कर दिया था।

विक्रम व नरेश ने चाकू से दलीप अंकित की छाती व पेट पर वार किए। कमलेश ने शोर मचाया तो गांववासी रिंकू व विक्रम मौके पर आ गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। ग्रामीण दोनों को सिविल अस्पताल कैथल ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज करके सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एडीजे अमित कुमार गर्ग ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद नरेश, विक्रम, नीरज, उदय, जसविंद्र और रतना को डबल मर्डर का दोषी पाया। सबको उम्रकैद और जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

Next Story