हरियाणा

Kaithal: ऑटो पलटने से बुजुर्ग की मौत, हादसे की जांच जारी

Admindelhi1
10 March 2026 5:14 PM IST
Kaithal: ऑटो पलटने से बुजुर्ग की मौत, हादसे की जांच जारी
x

कैथल: करनाल रोड पर कार की टक्कर से एक करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में ऑटो पलट गया, जिससे उसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल बुजुर्ग ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में मृतक के बेटे की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव काकोत निवासी हरीश कुमार ने बताया कि उसकी पंथ नगर कैथल में मेडिकल की दुकान है। पांच मार्च को वह अपने पिता ओमप्रकाश उर्फ ओमा को मोटरसाइकिल पर बैठाकर दवाई लेने के लिए सरकारी अस्पताल कैथल लेकर आया था। दवाई लेने के बाद उसने अपने पिता को गांव के ही देसराज के ऑटो में बैठाकर करनाल रोड से गांव के लिए रवाना कर दिया।

शिकायतकर्ता के अनुसार जब ऑटो डिफेंस कॉलोनी गली नंबर-9 के पास पहुंचा तो गली से तेज गति से निकली एक कार करनाल रोड पर आई और ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो सवारियों सहित पलट गया, जिससे उसमें बैठे लोगों को गंभीर चोटें आईं।

हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल कैथल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई, जबकि ऑटो चालक देसराज को भी चोटें आई हैं।

सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी रघुवीर सिंह ने मंगलवार काे बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Story