हरियाणा
कैथल डिपो ने बरेली, पुष्कर व बीकानेर के लिए शुरू की नई बस सेवा
Shantanu Roy
3 Oct 2023 3:53 PM IST

x
कैथल। यूपी और राजस्थान में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरा समाचार है। अब कैथल से यात्री बस के माध्यम से राजस्थान के पुष्कर और बीकानेर के लिए व यूपी के बरेली के लिए बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा एक अक्तूबर से शुरू कर दी गई है। बता दें कि इससे पहले इन रूटों पर यह बसें वर्ष 2008 में चलाई जाती थी, लेकिन अब वर्ष 2023 में जैसे ही बसों की संख्या बढ़ी तो कैथल डिपो में इन रूटों पर फिर से बसें चलाने का निर्णय लिया है। कैथल डिपो के बेड़े में वर्ष 2022 की दिसंबर से लेकर अब तक 80 से अधिक नई बसें शामिल हो चुकी हैं।
Tagsहरियाणा न्यूज हिंदीहरियाणा न्यूजहरियाणा की खबरहरियाणा लेटेस्ट न्यूजहरियाणा क्राइमहरियाणा न्यूज अपडेटहरियाणा हिंदी न्यूज टुडेहरियाणा हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज हरियाणाहरियाणा हिंदी खबरहरियाणा समाचार लाइवHaryana News HindiHaryana NewsHaryana Latest NewsHaryana CrimeHaryana News UpdateHaryana Hindi News TodayHaryana HindiNews Hindi News HaryanaHaryana Hindi NewsHaryana Samachar Live
Next Story





