
x
ब्रेकिंग न्यूज़: पुलिस ने कलायत में दुकानदार पर फायरिंग करके जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी पंजाब के जालंधर के रहने वाले मोहमद यासिन उर्फ सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। ये जानकारी एसपी मकसूद अहमद ने दी उन्होंने बताया कि शेखर कलायत की शिकायत के अनुसार उसकी रेलवे रोड कलायत पर शेखर रेडीमेड नाम से दुकान है।
वहां तीन मई को मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो नकाबपोश युवकों ने पिस्तौल से फायर करके उसपर कातिलाना हमला किया। एसपी ने बताया उक्त मामले में चार अन्य आरोपी पहले ही काबू किए जा चुके हैं। आरोपी मोहमद यासिन किसी अन्य मामले में पंजाब जेल में बंद था। उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए।
Next Story





