
x
ब्रेकिंग न्यूज़: कैथल। बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 29 केस सामने आए हैं तथा कोरोना के 45 कोरोना से संक्रमित व्यक्ति ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमण के 170 केस एक्टिव हैं। इनमें 166 मरीजों का ईलाज होम आईसोलेशन में तथा चार मरीजों नागरिक अस्पताल में चल रहा है। डीसी डा. संगीता तेतरवाल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बताया कि जिले में 14 हजार 979 कोरोना के मरीजों में से 14 हजार 436 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.28 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 2.50 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 2.88 प्रतिशत है। होम आईसोलेशन में रह रहे 13042 व्यक्तियों में से 12876 ठीक हो चुके हैं।
Next Story





