हरियाणा

बुजुर्गों की समस्याएं सुनने पहुंचे जस्टिस ललित बत्रा, स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिए निर्देश

Admindelhi1
26 Nov 2026 8:30 AM IST
बुजुर्गों की समस्याएं सुनने पहुंचे जस्टिस ललित बत्रा, स्वास्थ्य सुविधाओं पर दिए निर्देश
x
बुजुर्गों को सुविधाओं की कमी नहीं होनी चाहिए: जस्टिस ललित बत्रा

नारनौल: हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस ललित बत्रा ने बुधवार को नसीबपुर स्थित सेवा सीनियर सिटीजन होम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर उनके रहन-सहन, भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं और देखभाल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान बुजुर्गों ने अपनी जरूरतों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस पर जस्टिस बत्रा ने सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार से फोन पर बात कर जरूरतमंद बुजुर्गों को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सिविल सर्जन ने हरसंभव स्वास्थ्य सहायता का आश्वासन दिया।

उन्होंने एसडीएम नारनौल गुरविंदर को भी बुजुर्गों की समस्याओं से अवगत कराते हुए नियमानुसार वैधानिक सहायता सुनिश्चित करने को कहा। जस्टिस बत्रा ने कहा कि बुजुर्गों को सम्मान और गरिमापूर्ण जीवन उपलब्ध कराना मानवाधिकार आयोग की प्राथमिकता है।

Next Story