
x
Jind जींद : जींद में एक व्यक्ति ने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों भाई सुबह घूमने के लिए निकले थे, किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई और वापस लौटते ही आरोपी ने रिवॉल्वर निकाल कर सीधे गोली चला दी।
मृतक को पांच गोलियां लगी हैं। जानकारी के अनुसार जुलाना की नेहरु कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय सुरेश और उसका चचेरा भाई जगदीश खेतों की तरफ घूमने के लिए निकले थे। घर से कुछ दूरी पर ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। दोनों आपस में तेज-तेज बोलने लगे और इसके बाद वहां से वापस लौटते ही जगदीश घर में गया और वहां से अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल कर लाया।
तैश में आकर जगदीश ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाली और सीधे सुरेश पर फायरिंग कर दी। जगदीश ने पांच गोली मारी, जिससे सुरेश वहीं पर गिर पड़ा और उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।घटना की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जगदीश को हिरासत में ले लिया। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जींद के सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि जगदीश काफी गुस्सैल किस्म का आदमी है। मृतक सुरेश और जगदीश कई साल से इकट्ठे ही रहते थे। सुरेश लकड़ी व्यापारी था।
TagsखेतभाईगोलीFieldbrotherbulletजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





