हरियाणा

जज को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस हुए अलर्ट

Admin Delhi 1
28 Jun 2022 6:21 PM IST
जज को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस हुए अलर्ट
x

सिटी क्राइम न्यूज़: रोहतक में जज को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस जानकारी के अनुसार शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा संदेश भेजा गया,जिसमें लिखा गलत भाषा का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। जज को धमकी मिलने के बाद रोहतक पुलिस अलर्ट हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश की तरफ से आर्य नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा संदेश भेजा है। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story