हरियाणा

जेजेपी कार्यकर्ता 2024 के चुनावों की तैयारी में जुट जाएंः अजय चौटाला

mukeshwari
5 Jun 2023 10:24 AM GMT
जेजेपी कार्यकर्ता 2024 के चुनावों की तैयारी में जुट जाएंः अजय चौटाला
x

फरीदाबाद। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। मजबूत संगठन के दम पर ही जेजेपी प्रदेश की सत्ता में काबिज है। उन्होंने कहाकि सभी कार्यकर्ता मिशन 2024 की तैयारियों में जुट जाएं। साल 2024 में होने वाले चुनावों के मद्देनजर पार्टी कार्यकर्ता गांव-शहर में पार्टी की गतिविधियां तेज कर दें और नए साथियों को संगठन से जोड़कर मजबूती प्रदान करें।

चौटाला फरीदाबाद में जेजेपी जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव नजदीक हैं, इसलिए पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाएं, इससे जिले में पार्टी को और मजबूती मिलेगी।

वहीं जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहाकि उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला निरंतर जनहित में कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ता डिप्टी सीएम द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों से जनता को अवगत करवाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में जेजेपी और मजबूत हुई है। इस अवसर पर जेजेपी जिला अध्यक्ष कृष्ण जाखड़ ने बैठक में पहुंचे सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story