हरियाणा
Jind: होली पर तेजधार हथियार से युवक की हत्या, खाली प्लॉट में मिला शव
Tara Tandi
15 March 2025 11:27 AM IST

x
Jind जींद: हरियाणा के जींद में दिन–दहाड़े युवक की गर्दन काट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। होली के दिन शाम के समय युवक घर से बाहर घूमने निकला। इसी दौरान मौका देख कर हमलावरों ने उसे अपना निशाना बना लिया। मृतक का शव खाली प्लॉट में पड़ा मिला।
मृतक की पहचान सफीदों क्षेत्र के गांव मल्हार निवासी 30 वर्षीय बलराम के रूप में हुई है। बलराम होली को शाम को गांव में घूमने निकला। जिसके बाद काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। जिसके बाद उसकी तलाश में लोग निकले।
कुछ समय तलाश करने के बाद लोगों को बलराम का शव उसी के खाली प्लॉट में पड़ा मिला। बलराम का शव खून से लथपथ अवस्था में था। बलराम को उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। बलराम के हत्या की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुल्लोखेड़ा थाना प्रभारी अपनी टीम और FSL टीम भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंच कर घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए गए। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने सिविल अस्पताल भिजवा दिया। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर देख रही है। लेकिन परिजनों ने किसी से कोई रंजिश होने की पुष्टि नहीं की है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
TagsJind होली तेजधार हथियारयुवक हत्याखाली प्लॉट मिला शवJind Holi sharp weaponyouth murderedbody found in empty plotजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





