हरियाणा
Jind: रास्ते में महिला के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश
Tara Tandi
13 Aug 2025 5:47 PM IST

x
Jind जींद: जींद में घर की तरफ जाते हुए महिला के साथ छेड़छाड़ और रेप का प्रयास करने का आरोप गांव के ही व्यक्ति पर लगाया गया है। महिला के साथ गांव के ही व्यक्ति ने गली में ही छेड़छाड़ की। इसके बाद रेप की मंशा से महिला को अपने घर में जबरन ले जाने की कोशिश की।
जींद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव निवासी महिला ने बताया कि वह 11 अगस्त को मोहल्ले की दुकान से सामान लेने गई थी। बापसी में गली में नशे में धुत्त मोहल्ले में ही रहने वाला संदीप खड़ा था।
जब महिला वापस जाने लगी तो संदीप ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। संदीप रेप की मंशा से महिला को अपने घर में जबरन खींचने लगा। जिसका महिला विरोध करती रही। महिला ने शोर मचाया इस दौरान गली सुनसान थी। शोर मचाते ही आरोपी डर गया।
महिला अपना हाथ छुड़ा कर मौके से भाग कर घर की और चली गईं। आरोपी ने महिला को उसकी बात न मानने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी भी दी। महिला ने घर जाकर पूरी बात पति को बताई। जिसके बाद दोनों ने थाने पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
गढ़ी थाना पुलिस को शिकायत देते हुए महिला ने बताया कि आरोपी ने गली के बीच उसके साथ छेड़छाड़, बात न मानने पर मारपीट और जबरदस्ती की। आरोपी महिला का बलात्कार करना चाहता था। जिसमें वह कामयाब न हो सका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 115(2),62,64 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
TagsJind रास्ते महिलाछेड़छाड़ बलात्कार कोशिशJind way woman molestedrape attemptजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





