हरियाणा

Jind: प्रधानमंत्री की सभा के लिए 10 एकड़ में होगा विशेष इंतजाम

Admindelhi1
10 July 2026 11:06 AM IST
Jind: प्रधानमंत्री की सभा के लिए 10 एकड़ में होगा विशेष इंतजाम
x
"प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए विशाल पंडाल बनाया जाएगा"

जींद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को जींद आगमन को लेकर एकलव्य स्टेडियम के सामने जनसभा स्थल को तैयार किया जा रहा है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा पांडू पिंडारा में होनी थी लेकिन बारिश के चलते जनसभा स्थल को बदल कर एकलव्य स्टेडियम के सामने वाले ग्राउंड में कर दिया गया है। यहां 10 एकड़ से ज्यादा जगह में टेंट लगाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। बाकायदा यहां ग्राउंड को समतल करने के लिए छह जेसीबी लगी हुई हैं।

इसके अलावा 20 ट्रक में टेंट, मेट, एग्जोस्ट फेन सहित अन्य सामान आया है। रैली में हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। उसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता व प्रशासन लगातार तैयारियों में लगे हुए हैं। छह जेसीबी ग्राउंड को समतल करने में लगी हुई हैं जबकि 20 से अधिक ट्रकों में टेंट का सामान आया है। वहीं इमरजेंसी के लिए पांच एडवांस्ड लाइफ स्पोर्ट को मौके पर तैनात रखने के निर्देश दिए गए हैं। रैली को ईको फ्रेडली घोषित करते हुए आने वाले लोगों को इलेक्ट्रिक बसों व अन्य इलेक्ट्रिक वाहन लाने का आह्वान किया गया है।

रोडवेज कर्मचारियों के अवकाश रद्द कर दिए गए हैं। वहीं रैली में इमरजेंसी सेवाओं के लिए पांच नई एंबुलेंस को जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय की ओर से पासिंग मिल गई है। एडवांस्ड लाइफ स्पोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस सामान्य एंबुलेंस से काफी उन्नत हैं। इनमें गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध रहती हैं। आगामी 17 जुलाई को भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जींद दौरा प्रस्तावित है। इस दिन प्रधानमंत्री जहां हाइड्रोजन ट्रेन के साथ-साथ प्रदेश को करोडों रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

प्रधानमंत्री देश की पहली हाइड्रोजन आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। यह परियोजना केवल रेलवे की उपलब्धि नही बल्कि स्वच्छ ऊर्जा, आधुनिक तकनीक और आत्मनिर्भर भारत की सोच का प्रतीक मानी जा रही है। इससे भारत वैश्विक स्तर पर हरित परिवहन तकनीक अपनाने वाले अग्रणी देशों की श्रेणी में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा। भिवानी और नारनौल मेडिकल कॉलेजों का लोकार्पण प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इन संस्थानों के शुरू होने से दक्षिण हरियाणा के लाखों लोगों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगीए वहीं प्रदेश में मेडिकल शिक्षा को भी नई दिशा मिलेगी। करीब 350 करोड़ रुपये की लागत से बने कुरुक्षेत्र एलिवेटेड रेलवे ट्रैक का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री करेंगे।

Next Story