हरियाणा
Jind: जेल में सुरक्षा चूक, मुलाकाती ने हवालाती को दी स्मैक
Admindelhi1
5 Jun 2025 5:01 PM IST

x
जींद: सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक युवक पर जेल में बंद आरोपी को स्मैक देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जेल उप अधीक्षक बीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हवालाती बंदी कुलदीप निवासी लिजवाना खुर्द थाना जुलाना हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद है।
तीन जून को बंदी कुलदीप से मुलाकात के लिए अनुज निवासी रोहतक आया। लक्की वासी लिजवाना खुर्द की ओर से हवालाती बंदी के कपड़े अंदर दिए जा रहे थे तो उसी दौरान बाहरी मुलाकात ड्यूटी पर तैनात कर्मी ने कपड़ों की तलाशी ली तो स्मैक की दो पुड़ियां मिली। पूछताछ की तो नाम लक्की वासी लिजवाना खुर्द बताया। लक्की ने अनुज पुत्र अनिल कुमार निवासी बरसी नगर, जींद चौक, रोहतक के नाम से मुलाकात लिखवाई और आधार कार्ड अनुज का दिखाया। पाउडर का वजन पर 5.51 ग्राम और 6.09 ग्राम पाया गया।
Tagsजींदसिविल लाइनथानापुलिसजेल में सुरक्षा चूकमुलाकातीहवालातीस्मैकJindCivil LinePolice StationPoliceSecurity lapse in jailVisitorUndertrialSmackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





