हरियाणा

Jind: बारिश के चलते धान-बाजरा फसल संकट में

Admindelhi1
11 Oct 2025 4:02 PM IST
Jind: बारिश के चलते धान-बाजरा फसल संकट में
x
"धान-बाजरा फसल बारिश से हुई खराब"

जींद: हरियाणा के जींद जिले में पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई दो दिन की बारिश ने धान, बाजरा और कपास फसलों को नुकसान पहुंचाया है। खेतों में तैयार धान फसल पसर गई और मंडियों में मौजूद फसल में नमी आ गई।

मौसम वैज्ञानिक डा. राजेश ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। अब आगामी तीन-चार दिन मौसम साफ रहेगा। तापमान में भी गिरावट आएगी, किसान मौसम को ध्यान में रख कर कृषि कार्य करें।उन्हाेंने बताया कि जिले में औसतन नौ एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा जुलाना में 25 एमएम बारिश दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम तापमान 29 तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 54 प्रतिशत तथा हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई ।

किसान रोहताश और सुनील ने कहा कि खेत व खलिहान से मंडियों तक धान, बाजरा तथा कपास की फसल फैली हुई है। अब बारिश के कारण फसलों में नमी आ गई है। जिसके चलते धान की फसल देरी से पकेगी और देरी से ही मंडियों में पहुंचेगी। ऐसे में दीपावली पर्व के आसपास जहां किसान धान फसल बेचने की सोच रहे थे, वो संभव नहीं हो पाएगा।

Next Story