हरियाणा

Jind: व्यापारी को धमकाने वाले बदमाशों की पुलिस ने कराई पहचान परेड

Admindelhi1
28 May 2026 11:46 AM IST
Jind: व्यापारी को धमकाने वाले बदमाशों की पुलिस ने कराई पहचान परेड
x

जींद: व्यपारी को असलहा दिखाकर धमकी देने के दो आरोपितों को बुधवार को शहर थाना नरवाना पुलिस ने पैदल बाजार में शिनाख्त के लिए व्यापारी की दुकान पर ले गई। पुलिस ने दोनों आरोपितो से निशानदेही भी करवाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि नरवाना के व्यापारी सौरभ से पीछले वर्ष फिरौती मांगी गई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया था। जिसमें नरवाना निवासी नसीब भी शामिल था। गत 25 मई को तीन बदमाश सौरभ के पास पहुंचे और पिस्तौल दिखाते हुए समझौता करने का दबाव डाला। दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरों से तीनों आरोपितों की पहचान हो गई थी। बीती देर शाम सीआईए नरवाना ने तीनों को काबू कर लिया था।

धरपकड़ के दौरान मुख्यआरोपित की गिरने के कारण टांग मे फै्रक्चर हो गया था। जिसकी पहचान नरवाना निवासी हर्षित के रूप में हुई। जबिक उसके साथियो की पहचान गांव कोयल निवासी अंकुश तथा अभिषेक के रूप मे हुई थी। बुधवार को सीआईए नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह के नेतृत्व में पुलिस आरोपित अंकुश तथा अभिषेक को शहर थाने से पुराना बाजार तक पैदल दुकान पर ले गई। दोनों की बालों की कटिंग भी अजीब तरह की कराई गई थी। हथकड़ी लगे दोनों आरोपितों को बाजार से गुजरते समय दोनों लोगो की भीड़ देखती रही। जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपितों को दुकान पर ले गई और निशानदेही करवाई। नरवाना के डीएसपी कमलदीप राणा ने बताया कि लोगों का ऐसे तत्वों से डरने की जरूरत नही है। किसी भी सूरत मे ऐसे तत्वों को बख्शा नही जाएगा।

Next Story