हरियाणा

Jind: हेरोइन के साथ तस्कर और महिला सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़े

Admindelhi1
12 Sept 2026 11:56 AM IST
Jind: हेरोइन के साथ तस्कर और महिला सप्लायर पुलिस के हत्थे चढ़े
x
हेरोइन तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

जींद: सीआईए स्टाफ नरवाना ने नशा तस्कर तथा स्पलायर महिला को काबू कर उनके कब्जे से 12.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। शहर थाना नरवाना पुलिस ने हेरोइन के साथ पकड़े गए महिला तथा युवक के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

शुक्रवार को जानकारी देते हुए सीआईए नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि थानेसर (कुरूक्षेत्र) निवासी साहिल नशे की तस्करी करता है। जो चमेला कालोनी से नशा लेकर बाइक से वापस थानेसर जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने कारवाई करते हुए सुंदरपुर मोड़ पर साहिल को काबू कर लिया। पुलिस कर्मियों ने जब साहिल की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 12.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने जब साहिल से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह चमेला कालोनी निवासी किरण से खरीद कर लाया है। पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए किरण को काबू कर लिया। शहर थाना नरवाना पुलिस ने तस्कर साहिल तथा स्पलायर किरण के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। सीआईए नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि दोनों आरोपितों से नशा के कारोबार से जुड़े लोगो के बारे मे पूछताछ की जा रही है।

Next Story