हरियाणा

Jind: पूरन कुमार की असमय मृत्यु पर खाप पंचायत शोकग्रस्त

Admindelhi1
15 Oct 2025 10:43 AM IST
Jind: पूरन कुमार की असमय मृत्यु पर खाप पंचायत शोकग्रस्त
x

जींद: गांव हैबतपुर सचिवालय में मंगलवार को माजरा खाप की पंचायत प्रधान गुरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में हुई। पंचायत ने आईपीएस वाई पूरन कुमार की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया। पंचायत में आईपीएस की मौत को लेकर माजरा खाप पंचायत ने हरियाणा सरकार को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि सरकार बताए कि वह इस मामले को सुलझाने के लिए किस बात का इंतजार कर रही है।

माजरा खाप पंचायत के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू और सचिव महेंद्र सिंह सहारण ने कहा कि मृतक अधिकारी ने अपने नोट में जो नाम लिखे हैं, अंतिम बयान के रूप में उन्हें सरकार क्यों नहीं मान रही। जबकि कानून ऐसे मानता है। उन्होंने कहा कि सरकार बड़े-बड़े अधिकारियों को बचाना चाहती है ओर एक छोटी मछली को बलि का बकरा बनाना चाहती है। यदि सरकार वास्तव में ईमानदारी से मामले का हल करना चहाती है तो सिटिंग जज की अध्यक्षता में कमेटी का गठन करे और समय सीमा निर्धारित करे।

Next Story