हरियाणा

Jind: जिंदा पति, फिर भी विधवा पेंशन, CSC संचालक की बड़ी गड़बड़ी उजागर

Admindelhi1
12 Jun 2025 12:50 PM IST
Jind: जिंदा पति, फिर भी विधवा पेंशन, CSC संचालक की बड़ी गड़बड़ी उजागर
x

जींद: नरवाना में सी.एस.सी. संचालक ने पति के जिंदा होने के बाद भी महिला की विधवा पेंशन बनवा दी जबकि महिला का पति बुढ़ापा पैंशन ले रहा था। सी.एस.सी. संचालक ने दम्पति से पैंशन की एवज में 40 हजार रुपए लिए थे। मामले का भंडाफोड़ होने के बाद शहर थाना नरवाना पुलिस ने सी.एस.सी. संचालक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक गांव हरनामपुरा निवासी जसबीर व उसकी पत्नी कांता ने पुलिस को बताया कि वह दोनों अनपढ़ हैं। गांव का ही दीपक फौजी नरवाना में सी.एस.सी. सैंटर चलाता है। वर्ष 2021 में दीपक उनके घर आया और कहा कि वोटर कार्ड के हिसाब से उनकी उम्र 60 साल बन रही है। वह दोनों की बुढ़ापा पैंशन बनवा देगा। जिसके लिए दीपक से उनसे 40 हजार रुपए ले लिए। उनकी पैंशन भी शुरू हो गई। फर्जीवाड़े का भंडा अब उस दौरान फूटा जब आंगनबाड़ी वर्कर ने घर पहुंच कर कांता से उसके पति जसबीर का मृत्यु प्रमाण पत्र मांगा। जिस पर कांता ने कहा कि उसका पति अभी जिंदा है और स्वस्थ्य के साथ बुढ़ापा पैंशन भी ले रहा है। जसबीर व कांता ने आरोप लगाया कि सी.एस.सी. संचालक दीपक ने उन्हें गुमराह करके फर्जीवाड़े को अंजाम दिया है। सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने जसबीर व उसकी पत्नी कांता की शिकायत पर आरोपी सी.एस.सी. संचालक दीपक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story