हरियाणा

Jind: युवाओं के विकास में ज्ञान गंगा केंद्र अहम: कार्तिकेय शर्मा

Admindelhi1
26 April 2026 6:53 PM IST
Jind: युवाओं के विकास में ज्ञान गंगा केंद्र अहम: कार्तिकेय शर्मा
x

जींद: राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि जिस तरह मंदिर हमारी आस्था का प्रतीक है। उसी तरह यह ज्ञान गंगा केंद्र हमारे युवाओं के भविष्य का प्रतीक है। ज्ञान गंगा केंद्र ऐसी जगह होगी जहां हमारे बच्चे, जिनमें प्रतिभा व क्षमता है उनको एआई की ट्रेनिंग मिल सके ताकि आने वाले समय में वो नौकरी मांगने वाले नही देने वाले बन सकें।

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा रविवार को पिल्लूखेड़ा में भगवान परशुराम सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव एवं शोभा यात्रा पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा को बाइक रैली के माध्यम से आयोजन स्थल तक लाया गया। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई और भगवान परशुराम की जयकार की गई। उन्होंने मंदिर के लिए पांच लाख रुपये व 10 लाख रुपये ज्ञान गंगा केंद्र धर्मशाल में स्थापित करने के लिए देने की घोषणा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि वास्तविक सत्य है कि हर बच्चा डाक्टर, इंजीनियर नही बन सकता और न ही हर बच्चे को सरकारी नौकरी मिल सकती है।

हमें ऐसा प्रयास करना है कि हमारे बच्चे तकनीक का इस्तेमाल कर आगे बढें और नौकरी लेने वाले नही बल्कि नौकरी देने वाले बनें। उन्होंने कहा कि आज का दिन इसलिए विशेष है कि हम हम भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मना रहे हैं। ऐसा कर हम अपनी आने वाली पीढिय़ों को बता रहे हैं कि ब्राह्मण समाज 36 बिरादरी को साथ लेकर चलता है।

राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हमारे बच्चों में टैलेंट की कोई कमी नही है। पिल्लूखेड़ा में ज्ञान गंगा केंद्र के माध्यम से बच्चों को एआई और अन्य टेक्नोलॉजी के बारे में पता चलेगा। जिससे हमारे बच्चे आने वाले समय में नौकरी नहीं मांगेंगे बल्कि रोजगार देंगे।

Next Story