हरियाणा

Jind: निवेश का झांसा देकर ठगों ने उड़ाए लाखों

Admindelhi1
26 April 2026 6:50 PM IST
Jind: निवेश का झांसा देकर ठगों ने उड़ाए लाखों
x

जींद: साइबर थाना पुलिस ने शिक्षा विभाग से रिटायर्ड व्यक्ति को झांसे मेें लेकर शेयर मार्केट मे निवेश करने के नाम पर 25.15 लाख रुपये ठगने पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

शिक्षा विभाग से रिटायर्ड अर्बन एस्टेट निवासी ओमप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सीबी द्वारा पंजीकृत वर्ष 2025 में निवेश पर देश का नेतृत्व कर चुके आरव गुप्ता से जुड़ा व्हाट्सअप गु्रप ज्वायन किया था। फिर उसने गु्रप में चल रही गतिविधियों को देखा। जिससे प्रभावित होकर उसने ट्रेडिंग एप पंजीकृत कर लिया। खाता रजिस्ट्रड होने के बाद मीना जोशी को कस्टमर प्रतिनिधी बनाया। जिसके बाद उसे कई कंपनियो के शेयर आबंटित किए गए। मीना के कहे अनुसार उसने दो खातों में 25 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

गत 11 अक्टूबर को मुनाफे के तौर एक लाख रुपये आए। मीन जोशी से बात करने पर उसे बताया एचएनआई चैनल में इश्यू होने के कारण दाम कम हुए हैं। जब उसने नेट पर देखा तो पता चला कि कर्मियों को ही कम दाम शेयर दिए जा रहे हैं। जिसके बाद उसने सभी शेयर बेच दिए। उसके खाते में 79 लाख 32 हजार 708 रुपये दिखाए गए। जब उसने राशि का निकालने की कोशिश की तो राशि नही निकली। छानबीन के दौरान सामने आया कि फर्म के नाम से फर्जी ऑनलाइन सिस्टम बना कर लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है। रविवार को जानकारी देते हुए साइबर थाना के जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने ओमप्रकाश की शिकायत अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Next Story