हरियाणा

Jind: बिजली कर्मियों पर फायरिंग, सैर कर रहे व्यक्ति हुआ घायल

Admindelhi1
21 Jun 2026 10:37 AM IST
Jind: बिजली कर्मियों पर फायरिंग, सैर कर रहे व्यक्ति हुआ घायल
x
सेलर मालिक पर बिजली कर्मियों पर गोली चलाने का आरोप

जींद: गांव हरनामपुरा में शुक्रवार रात सेलर की बिजली बंद करने को लेकर की गई फायरिंग के मुख्य आरोपी को पुलिस ने मात्र 12 घंटों में काबू कर लिया है। पकडे़ गए आरोपी की पहचान नरवाना खंड के गांव धमतान साहिब निवासी बसाबा राम के रुप में हुई है । पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

शनिवार को पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए उप पुलिस अधीक्षक उचाना संजय कुमार ने बताया कि 19 जून को गांव हरनामपुरा में बिजली कर्मचारी बिजली मुरम्मत का काम कर रहे थे। तभी वहां पर धमतान साहिब का बसाबा राम पहुंचा और बिजली बंद को लेकर कर्मचारियों से बहस करने लगा। उसी समय मौके पर हरनामपुरा वासी गुरचरण जो सैर कर रहा था पहुंच गया जो बिजली कर्मचारियों और आरोपी बसाबा के बीच चल रही कहासुनी में बीच बचाव करने लगा।

आरोपी बसाबा ने एकदम गुस्सा में आकर गुरचरण के ऊपर अपने लिए हुए लाइसेंसी असला से फायर कर दिए। जिसमें गुरचरण की सातल (पट) पर गोली लगने से वह घायल हो गया । आरोपी मौका से हथियार सहित फरार हो गया । आरोपी बसाबा के खिलाफ घायल गुरचरण के बयान पर थाना सदर नरवाना में मुकदमा दर्ज किया गया । पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया । जिस पर सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम तुरंत आरोपी की तलाश में रेड शुरू की गई और आरोपी को काबू कर लिया है।

Next Story