हरियाणा

Jind: मांगों को लेकर किसानों का आक्रोश, खनौरी बॉर्डर पर अर्धनग्न प्रदर्शन की तैयारी

Admindelhi1
19 Aug 2026 10:20 AM IST
Jind: मांगों को लेकर किसानों का आक्रोश, खनौरी बॉर्डर पर अर्धनग्न प्रदर्शन की तैयारी
x
किसानों का सरकार के खिलाफ विरोध तेज, खनौरी बॉर्डर पर अर्धनग्न प्रदर्शन का फैसला

जींद: हरियाणा-पंजाब को जोडऩे वाला दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर धरना दे रहे पंजाब के किसानों ने बुधवार को अर्धनग्र होकर दातासिंह वाला बार्डर तक रोष मार्च करने का ऐलान किया है। वहींं मंगलवार को दाता सिंह वाला बार्डर पर पूरी तरह से शांति बनी रही। यहां तैनात पुलिस भी अर्लट पर रहा। बार्डर के सील किए जाने से वाहन चालको को काफी लगा चक्कर लगाना पड़ रहा है। जिसमे समय भी ज्यादा लग रहा है।

पंजाब के खनौरी बार्डर पर किसानों के साथ दिल्ली कूच के लिए डेरा डाले बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि 20 अगस्त को पूरे भारत में जिला मुख्यालयों व सब डिवीजनों पर जुलूस निकाल कर केंद्र सरकार के पुतले जलाए जाएंगें। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब दोनों सरकार अपनी जिद पर अड़ी हुई हैं। जिसके विरोध मे बुधवार को अर्धनग्र होकर रोष मार्च निकाला जाएगा। धरने पर बैठे किसान अपनी कमीज उतार कर दातासिंह वाला बार्डर तक जाएंगें।

अगर सरकार फिर भी टस से मस नहीं होती है तो फिर बड़े कदम उठाए जाएंगें। उन्होंने कहा कि पूरे कपड़े उतार कर पीएम नरेंद्र मोदी को हैंडओवर किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कदम इसलिए उठाने पड़ रहे हैं कि भारत अमेरिका ट्रेड डील से हमारी एग्रीकल्चर पर हमला किया जा रहा है। यह ट्रे्रड डील भारत की कृषि को खत्म कर देगी। उन्होंने कहा कि किसानों को एमएसपी ना देकर बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अमेरिका में ज्यादातर जीएम जेनेटिक मोडीफाइड फसलें पैदा होती है। टमाटर में मछली का बीज मिलाया जाता है। गेहूं में गाय, सुअर व कुत्ते जीन भी मिलाया जा सकता है। जब यह मिल कर अमेरिका से फसलें भारत आएगी तो क्या गाय के जीन वाला भोजन हिंदू खा सकते हैं और सूअर के जीन वाला मुसलमान खा सकते हैं।

Next Story